न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश

स्वच्छता ही सेवा अभियान में निकली जागरूकता रैली, कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में वैष्णवी प्रथम

कोढा/कटिहार-स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा एवं +2 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोढ़ा में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली से हुई। रैली के माध्यम से छात्र छात्राओं ने स्वच्छता अपनाने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा स्वच्छ एवं सुंदर समाज के निर्माण का संदेश दिया।


रैली के बाद दोनों विद्यालयों में ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेकार एवं अनुपयोगी सामग्री का रचनात्मक इस्तेमाल करते हुए आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं। प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन करते हुए वैष्णवी कुमारी ने प्रथम, अल्पना कुमारी ने द्वितीय तथा आनंदी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत कोढ़ा के कार्यपालक पदाधिकारी शहनवाज रजा एवं सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सृष्टि सुमन ने किया। इस अवसर पर +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह एवं +2 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

Share this news

Leave a Comment