न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जयंती पर याद किये गये महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री

कटिहार- महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर समाहरणालय स्थित एनआइ सी सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ,एसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने दोनों के तैलचित्र पर फूल और माला चढाकर श्रद्धांजलि दिया तथा उनकी जीवनी को याद किया।अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य,अहिंसा आज भी प्रासंगिक हैं।

स्वच्छता को अपने जीवन एवं विचारों में अहमियत देने को भी लोग ने समझा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों और आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखकर अपने आचरण एवं दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।वहीं उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जीवन से सीख लेने की नसीहत की जरुरत है।

वे ईमानदारी,दृढ निशूचयी तथा साधारण जीवन के मिसाल थे।उनकी सादगी हीं उन्हें महानतम पुरुषों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। मेहनत, सच्चाई और देशभक्ति से कोई बड़ा धर्म नहीं का संदेश सदा अनुकरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने भी महात्मा गांधी एवं एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा कर उनके आदर्शों एवं विचारों को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता डा.बिनोद कुमार,उप विकास आयुक्त डा. नेहा,अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार, नगर आयुक्त संतोष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार,उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, कर्मी व अन्य की भागीदारी रही।

Share this news

Leave a Comment