कटिहार– जिले के 53वां स्थापना दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई।तो वही वृक्षारोपण भी किया गया।पूर्व संध्या पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया गया।शाम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई।जिसमें एसपी,डीडीसी, एसडीओ सहित जिले के तमाम पदाधिकारी,स्कूली बच्चे और आमजन शामिल रहे ।
प्रभातफेरी अंबेडकर चौक, हनुमान मंदिर मिरचाईबाड़ी होकर आइटीआई परिसर पहुंचकर समाप्त हो गया।प्रभात फेरी के दौरान कटिहार को अव्वल जिला बनाने को लेकर नारे लगाये जा रहे थे। फिर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में जिला पदाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा पौधारोपण किया गया।