न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शहीद चौक पर स्थापित गांधी की प्रतिमा पर फूल-माला चढाकर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि

कटिहार–महात्मा गांधी की जयंती पर शहीद चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर प्रशासन एवं आमजनों की ओर से फूल-माला चढाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी नेतृत्व में जिले के अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार,उप विकास आयुक्त डॉ नेहा,अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार, अपर समाहर्ता डा.बिनोद कुमार ,नगर आयुक्त संतोष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अनीस कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


मौके पर डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने स्वच्छता को भी अपने जीवन एवं विचारों में विशेष महत्व दिया था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों और आदर्शों को सिर्फ याद करने तक सीमित नहीं रखकर उन्हें अपने आचरण एवं दैनिक जीवन में अपनाने की भी जरुरत है।इस दौरान पदाधिकारियों, कर्मियों सहित आमजनों ने भी महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता एवं जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।

Share this news

Leave a Comment