न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:20.30 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

पोठिया थाना पुलिस की कार्रवाई, बरामद स्मैक की कीमत 17,840 रुपये

संवाददाता/पोठिया

पोठिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20.30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र के गौरिहाट वार्ड नंबर-8 निवासी मोहम्मद बशीर, पिता स्वर्गीय अब्बास के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के पास से 20.30 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत 17,840 रुपये बताई गई है, बरामद किया गया। इसके अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment