न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिघलबैंक में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, पदाधिकारियों ने ली स्वच्छता शपथ

दिघलबैंक/मुरलीधर झा

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता एवं जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय में सामुदायिक स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ बप्पी ऋषि सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। लोगों को अपने घर, कार्यालय एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए जागरूक किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि आम लोगों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ ली। सभी ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।


अभियान के माध्यम से आम लोगों से भी अपील की गई कि वे स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और घर, कार्यस्थल एवं सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

Share this news

Leave a Comment