किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर गुरुवार सुबह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन की वैधता की जांच की।
पुलिस ने बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों और सीमावर्ती मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार गश्ती एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप रहा।