किशनगंज /प्रतिनिधि
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं पुलिस दीदी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सजग करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है।