न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिघलबैंक में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 1.53 लाख का प्रतिबंधित सामान जब्त

मुरलीधर झा/दिघलबैंक

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी एवं प्रतिबंधित सामानों की आवाजाही पर रोक लगाने को लेकर सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसबी 12वीं बटालियन के जवानों ने कार्रवाई करते हुए करीब 1 लाख 53 हजार रुपये मूल्य का प्रतिबंधित सामान जब्त किया है।


जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई दिघलबैंक प्रखंड के मोहमारी स्थित एसएसबी 12वीं बटालियन क्षेत्र के मुखिया टोला गांव के समीप पिलर संख्या 131/1 के पास की गई। सीमा क्षेत्र में निगरानी के दौरान जवानों को प्रतिबंधित सामान की आवाजाही की जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सामान को जब्त कर लिया गया।

एसएसबी द्वारा जब्त किए गए सामानों में पटाखे, कपड़े और हार्डवेयर के सामान शामिल हैं। जब्त सामान का अनुमानित मूल्य करीब ₹1.53 लाख बताया गया है।


कार्रवाई पूरी करने के बाद एसएसबी जवानों ने जब्त सभी सामानों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए कस्टम विभाग के हवाले कर दिया। कस्टम विभाग द्वारा जब्त सामान के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी द्वारा लगातार गश्ती, निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों एवं प्रतिबंधित सामानों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Share this news

Leave a Comment