न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:रौतारा थानाध्यक्ष लालसारबिन्द का तबादला, 2019 बैच के मन्नू ओझा संभालेंगे कमान।

कोढा/कटिहार- जिले के रौतारा थाना में थानाध्यक्ष के पद पर बदलाव किया गया है। वर्तमान थानाध्यक्ष लालसार बिन्द का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर वर्ष 2019 बैच के पुलिस अधिकारी मन्नू ओझा को रौतारा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। तबादले के बाद थाना की कमान संभालने वाले मन्नू ओझा के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की जिम्मेदारी होगी।

बताया जा रहा है कि मन्नू ओझा ने इससे पहले कोढ़ा थाना में भी अपनी कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा से अलग पहचान बनाई थी। क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर उनकी सक्रियता और आम लोगों के साथ संवाद को लेकर भी उनकी पहचान रही है। अब रौतारा थाना की जिम्मेदारी मिलने के बाद लोगों की निगाहें उनकी कार्यशैली पर टिकी हैं।रौतारा थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं,नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जरूरत बनी रहती है।

ऐसे में नए थानाध्यक्ष के सामने अपराधियों पर शिकंजा कसने, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत करने की चुनौती होगी। वहीं थानाध्यक्ष लालसारबिन्द के तबादले के बाद थाना पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों में भी नए थानाध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मन्नू ओझा के पदभार ग्रहण करने के बाद रौतारा थाना क्षेत्र में पुलिसिंग की नई कार्यशैली देखने को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this news

Leave a Comment