न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बारसोई में चोरों का आतंक सीढ़ी लगाकर घर में घुसे,50 हजार के गहने उड़ाए

दरवाजे का हैंडल तोड़कर शोकेस खंगाला

बारसोई /कटिहार -बारसोई नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 मौलानापुर में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 50 हजार रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। घटना 21 सितंबर की रात की बताई जा रही है। पीड़ित गणेश गोसाई के ने बताया कि चोरों ने बाँस की सीढ़ी लगाकर घर के आंगन में प्रवेश किया। इसके बाद उनके पुत्र के घर के दरवाजे का हैंडल तोड़कर अंदर घुसे और शोकेस में रखी करीब चार आना वजन की सोने की अंगूठी तथा करीब 20 भर वजन की पायल लेकर फरार हो गए।

चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। घटना के समय पीड़ित का पुत्र अपनी पत्नी के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गया हुआ था। सुबह घरवालों ने दरवाजे का टूटा हैंडल देखा तो चोरी की घटना का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी।

उन्होंने पुलिस से घटना की जांच कर चोरों का पता लगाने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की। वही घटना के सम्बन्ध में बारसोई थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। तथा हर बिंदुओं पर पुलिस अनुसंधान कर रही है।

Share this news

Leave a Comment