सागर चंद्रा/ किशनगंज
एन एच 327 ई पर दो वाहनों के बीच टक्कर हो जाने से एक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बालु बाड़ी के समीप घटित घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरजे 14 जीजे 0173 नंबर के 18 चक्का ट्रक के केबिन में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के रायपुर खुर्द निवासी 42 वर्षीय सरजु खान पिता मुहाज खान के रुप में की गई है। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव साथी चालकों के हवाले कर दिया गया। जबकि साथी शव को लेकर उसके पैतृक निवास के लिए रवाना हो गए।