न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:ससुर ने बहू और उसके मायके वालों पर बेटे को गायब करने और रुपये व जेवरात हड़पने का लगाया आरोप

न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज


ससुर ने बहू और उसके मायके वालों पर बेटे को गायब कर रुपये व जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है।
न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


टाउन थाना क्षेत्र के हालामाला पंचायत स्थित बालु बाड़ी निवासी पीड़ित ससुर मोहम्मद तैयब के अनुसार उसके बेटे असलम रजा का निकाह मियां बस्ती धरमगंज निवासी अंशू बेगम से मुस्लिम रिति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के कुछ माह बाद अंशू बेगम के मायके वालों को असलम रजा से 50 हजार रूपये उधार दिए थे।

रुपये वापस करने की मांग ना किये जाने तक सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच गत 17 अप्रैल को बेटा असलम रजा और पुत्रवधू अंशू बेगम पीड़ित मोहम्मद तैयब के द्वारा दिए गए 5 भरी सोने का जेवरात, चांदी का जेवरात 25 भरी, कपड़ा सहित अन्य कीमती सामान लेकर अपने मायके चली गई। घटना के बाद से दोनों धरमगंज में ही रह रहे थे। लेकिन गत 6 जून 2025 को सूचना मिली की असलम रजा को बुरी तरह दौड़ा दौड़ा कर मारपीट किया जा रहा है।

सूचना के बाद पीड़ित धरमगंज पहुंचे। लेकिन असलम का कोई पता नहीं चल सका। बेटे का सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस के समक्ष मदद की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने आश्वासन के अलावा कोई मदद नहीं की। नतीजतन पीड़ित ने मदद के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment