न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कार्यकर्ता समागम में संगठन को मजबूत करने का आह्वान – संजय सरावगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कटिहार में हुआ भव्य अभिनंदन

कटिहार- बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के कटिहार आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया । प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम संगठनात्मक आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा,पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ .एस एन पोद्दार, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ,जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार शामिल हुए।

कार्यकर्ता समागम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना से जुड़े सेवा संकल्प अभियान के सभी 13 कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सेवा भावना से निरंतर मजबूत हो रहा है। केंद्र एवं बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन से नया उत्साह देखने को मिला।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यकर्ता समागम सामरोह में जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी, मंच मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प के पदाधिकारी संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल प्रभारी एवं हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन और स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share this news

Leave a Comment