किशनगंज/सागर चंद्रा
पारिवारिक विवाद से नाराज महिला ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद छत्तरगाछ निवासी सुबेदा खातून पति इस्माइल की लगातार बिगड़ती स्थिति को देख कर परिजनों को खतरे का आभास हो गया।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ जाने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत सुबेदा की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।