कटिहार-जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में मद्य निषेध विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर 134.700 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विभाग की टीम ने बलरामपुर थाना क्षेत्र के लालपुर में एक टोटो में 64.200 लीटर विदेशी शराब के साथ बारसोई के तारक दास को गिरफ्तार किया है।
वहीं बारसोई रेलवे स्टेशन से कन्हाई कुमार को 22.000 लीटर बीयर के साथ कन्हैया कुमार, बारसोई रेलवे स्टेशन से ही 08 लीटर बीयर के साथ नितेश कुमार को 09 लिटर बीयर के साथ सत्यम सिंह को तथा 09 लीटर बीयर के साथ रामबाबू कुमार को गिरफ्तार किया है।
वहीं कटिहार जंक्शन से दीपक कुमार को 09 लीटर तथा 13.5 लीटर विदेशी शराब के साथ रामकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मद्य निषेध विभाग को इस अभियान में जहां 134.700 लीटर बियर एवं विदेशी शराब और एक टोटो जब्त करने में सफलता मिली है,तो वहीं सात तस्करों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।