न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

व्यवसायी बिहार के संदेशवाहक बने- संजय सरावगी

नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

कटिहार-नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आमसभा रविवार को संपन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री संजय सरावगी और अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

चैम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यवसायी बिहार के संदेशवाहक बने ताकि बिहार में ज्यादा से ज्यादा से निवेश आ सके| बिहार में उद्योग लगाने के लिए सरकार एक रुपये में जमीं उपलब्ध करा रही है।

लेकिन निवेश करनेवाले उद्योगपतियों को यहां के लोगों को रोजगार मुहैया कराना होगा। व्यवसायी ही किसी भी सरकार को आर्थिक स्वाबलंबन प्रदान करती है| बिहार की सरकार व्यवसायियों और उद्योगपतियों के हित में काम करती है| व्यवसायी अपनी किसी भी समस्या को सीधे सरकार के समक्ष रख सकते हैं| पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि चैम्बर में लीडरशिप प्रदान करने की क्षमता है।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह पहली सरकार है जिसने व्यवसायी आयोग का गठन किया है। हालांकि इसमें थोडा सुधर की आवश्यकता है। नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर व्यवसायियों के दुःख-दर्द में हमेशा खड़ा है| कटिहार के औद्योगिक और व्यवसायी विकास में चैम्बर की महत्वपूर्ण भूमिका है| नगर निगम इस व्यवसायिक नगरी को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है|

कदवा विधायक डॉ. दुलाल चंद गोस्वामी ने कहा कि चैम्बर के प्रस्तावों का वो पूरी तरह से समर्थन करते हैं और हर कदम में वे चैम्बर के हित में लगातार काम करंगे। प्राणपुर विधायक निशा सिंह ने कहा कि व्यवसायी नए नेतृत्व में आगे बढे, हर कदम में चैम्बर के साथ हमेशा कड़ी रहूंगी| बरारी विधायक विजय सिंह ने कहा कि चैम्बर व्यवसायियों के हित में लगातार संघर्ष करता रहा है|

विधयक, निगम महापौर और चैम्बर मिलकर व्यवसायी हित में काम करेंगे।चैम्बर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिमल सिंह बेंगानी ने अपने संबोधन में कहा कि चैम्बर ने हमेशा से व्यवसायी हित में काम किया है| वर्त्तमान में जो जवाबदेही उन पर सौपी गयी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे|
कोढ़ा विधायक कविता देवी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि व्यापार को आगे बढ़ने में सरकार पूरी ताकत लगा रही है|

कटिहार व्यापार जगत में और अधिक चमकेगा। कटिहार जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि कटिहार के समग्र विकास में व्यवसायी वर्ग की अहम् भूमिका है| जिला परिषद चैम्बर के साथ खड़ा है। चैम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में अपने चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमारी कार्यकारिणी समिति ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ संस्था के मान-सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

मुझे पूरा विश्वास है कि चैम्बर की नई कार्यकारिणी समिति नए तेवर, ऊर्जा और पूरे जोश के साथ संस्था को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। निवर्तमान सचिव गणेश डोकानिया ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया| निवर्तमान कोषाध्यक्ष दिलीप बंसल द्वारा अंकेक्षित आय-व्यय का व्योरा प्रस्तुत किया गया। आमसभा में अनिल यादुका प्रस्तावों को पढ़ा। प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करते हुए सम्बंधित विभागों से पत्राचार करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। धन्यवाद ज्ञापन चैम्बर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंघानिया ने किया। मंच संचालन विकास खंडेलिया ने किया।

Share this news

Leave a Comment