न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कई विद्यालयों का किया निरीक्षण

दिघलबैंक/मुरलीधर

जिला शिक्षा पदाधिकारी नासीर हुसैन ने गुरुवार को दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंघीमारी पंचायत क्षेत्र के पलसा सहित कई विद्यालयों में पहुंचकर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेश मंडल भी मौजूद रहे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी के विद्यालयों में पहुंचने से शिक्षकों एवं कर्मियों में सक्रियता देखी गई।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

अधिकारियों ने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति का भी जायजा लिया। विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली गई तथा शिक्षकों से विद्यालय संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने की बात कही।


निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित शिक्षकों एवं कर्मियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है, ताकि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।


इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेश मंडल ने भी विद्यालयों से संबंधित विभिन्न जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराई। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-कर्मी मौजूद रहे।


जिला शिक्षा पदाधिकारी के इस दौरे को प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment