पीजी में रह रहे छात्रों पर टूटा आफत का पहाड़, मलबे में अब भी लोगों के दबे होने की आशंका; मालिक समेत
जिम्मेदारों पर प्राथमिकी
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
इमारत में छात्रों के लिए पेइंग गेस्ट आवास चल रहा था। हादसे के बाद मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए देर रात तक बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।वही मामले में MCD ने कारवाई करते हुए 5 अधिकारियों को निलंबित किया है