मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के जयनगर चौक पर नशे के खिलाफ ग्रामीण एवं पंचायत जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता चित्तौरिया पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ने की। उन्होंने कहां की 2016 से बिहार में शराबबंदी कानून लागू हैं।
तब से ही लोग स्मैक,गांजा,चरस, शराब,सुलेशन आदि का सेवन चोरी छुपे कर रहे हैं। जिससे आज की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही हैं। वहीं समाजसेवी खुर्शीद आलम उर्फ टिंकू ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी अपना रोजगार को छोड़कर नशे में चूर हैं युवा पीढ़ी स्मैक,गांजा,चरस,शराब सुलेशन आदि की तस्करी करते हैं। और युवा पीढ़ी नशा करना आम बात हो गया हैं। इससे युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर पहुंच गया हैं।
इसलिए हम सभी लोग आज शपथ लेते हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति स्मैक,गांजा, चरस, शराब,सुलेशन आदि का सेवन करते पकराते हैं उन्हें जेल भेजने का काम करेंगे। इस अवसर पर चित्तौरिया पंचायत के उप सरपंच रमेश चंद्र यादव,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह,पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान,समाजसेवी शाह कमाल,वार्ड सदस्य मो. मुस्ताक,मो .फिरोज, मो.तारिक,मो. खुशबूर आदि उपस्थित थे।