न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सदाकत आश्रम पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया

मनसाही/कटिहार -सदाकत आश्रम पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अमर भोला पासवान शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अनुसूचित जनजाति कांग्रेस के अध्यक्ष रविंद्र कुमार पासवान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम उपस्थित हुए। मौके पर कटिहार जिले के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सदाकत आश्रम पटना के इस जयंती समारोह कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

वहीं भोला पासवान शास्त्री के तेल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किए। इस अवसर पर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, संयोजक सह मनिहारी विधानसभा के पूर्व एमएलए प्रत्याशी सिकंदर मंडल,कांग्रेश अनुसूचित जाति विभाग के जिला उपाध्यक्ष पुष्पा राय, कार्यकर्ताओं में मोजिबुर रहमान,संजय कुमार मल्लिक, देव नारायण पासवान, रामविलास रजक, संतु रविदास,शंभू साह,मुकेश कुमार,दिनेश राम,मंटू राय आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment