डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं द्वाशय पंचायत की लगातार चार चुनाव जीती मुखिया नौशाबा के पति मगुरजान निवासी बू अली के निधन की खबर से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।सुबह-सुबह उनके निधन की खबर सुनकर पंचायत सहित प्रखंड और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से भी लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास की ओर दौड़ पड़े।लोगों ने मृतात्मा की शांति की प्रार्थना के साथ परिजनों को ढांढस बंधाया।
उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचाने वालों में मुख्य रुप से स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी,विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल,पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डा. रामप्रकाश महतो,जिला परिषद उपाध्यक्ष सह जिला राजद अध्यक्ष इशरत प्रवीण,जिला परिषद सदस्य मुकेश पोद्दार,उप प्रमुख सहेन्द्र प्रसाद मंडल,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा.चंद्रभूषण ठाकुर,सांसद के निजी सचिव सउद आलम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष जाकिर हुसैन,पूर्व प्रमुख पूनम देवी,नैयर मसूद खान,सरपंच जगदीश महतो,उपमुखिया मनोज मंडल, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल लाल साह,कन्हैया विश्वास, गयानाथ मंडल, मुखिया संघ अध्यक्ष निरंजन मंडल, उपाध्यक्ष आलोक चौहान, जदयू नेता रमेश मंडल सहित अन्य शामिल रहे।उनके जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
अपने सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के कारण वे सभी धर्मों एवं तथा राजनीति दलों के लिए चहेते रहे थे।मृतक अपने पीछे पत्नी सह मुखिया नौशाबा खातुन, एकमात्र पुत्र और दो पुत्रियों सहित नाती पोतों से भरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं।जानकारी के अनुसार वे विगत कई वर्षों से पक्षाघात से पीड़ित होकर इलाजरत थे।फिर भी सामाजिक सरोकारों में अप्रत्यक्ष रुप से हीं सही शामिल रहना नहीं छोड़ते थे।अचानक सुबह 6.40 में उन्होंने अंतिम सांस ली।वही पूर्वप्रकाशित सूरज साह,पूर्व मखिया श्याम लाल ठाकुर, कल्पना देवी,अमर आर्य, राजद नेता करण यादव, निर्मल विश्वास मनोज गुप्ता,भजन मंडल,मनोज मंडल सहित सैकड़ों लोगों ने शोक प्रकट किया है।