न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में जमुई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, SIT गठित; तीन आरोपी गिरफ्तार

जमुई: जिले में नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में जमुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि
इस संबंध में जमुई थाना कांड संख्या 428/26, दिनांक 21 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 74/76/3(5) बीएनएस एवं 8/12 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक जमुई विभाषजीत दयाल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में विशेष SIT टीम गठित की गई है। टीम द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।गौरतलब हो कि रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था और कारवाई की मांग की जा रही थी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने तथा उसे आगे प्रसारित होने से रोकने के लिए टेकडाउन की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share this news

Leave a Comment