न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

वीबी जी राम जी योजना के तहत वार्ड संख्या 03 में पीसीसी ढलाई सड़क का हुआ निर्माण,ग्रामीणों में खुशी

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के वार्ड संख्या 03 जयनगर में वीबी जी राम जी योजना के तहत मो. जमील के घर से मो. अनारूल के घर तक मिट्टी भराई,ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई सड़क निर्माण कार्य संपन्न हो गया। मालूम हो कि मो. अनारूल के घर से मो. जमील के घर तक कच्ची सड़क था।

बरसात के समय में यहां के हजारों लोगों को मुख्य सड़क पर आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया मरजीना खातून एवं वार्ड संख्या 03 के वार्ड सदस्य मो. खुशबूर से सड़क निर्माण कराने की मांग कर रहे थे।

इसी को देखते हुए वीबी जी राम जी योजना के तहत पंचायत के मुखिया मरजीना खातून,मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक की अगुवाई में वार्ड सदस्य मो. खुशबूर के देखरेख में मो. जमील के घर से मो. अनारूल के घर तक पूरे कच्ची सड़क में मिटटी भराई के साथ ईंट सोलिंग के उपरांत पीसीसी ढलाई का कार्य किया गया।

इनके उपरांत रोड को मजबूत करने के लिए पूरे सड़क में मिट्टी डालकर उसमें पानी डालकर मजबूत किया जा रहा हैं । ग्रामीणों ने कहा कि अब सड़क के निर्माण हो जाने से हम सभी लोगों को अपने घरों से बगैर कादा पानी में टपे अब अपने घर के सामने ढलाई सड़क होकर कहीं भी आना-जाना कर सकेंगे।

Share this news

Leave a Comment