न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल

किशनगंज/प्रतिनिधि

किशनगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम और महिला की मौत हो गई।घटना जिला मुख्यालय से सटे टेउसा पंचायत के ठऔआ पाड़ा झारबाड़ी गांव के निकट की है जहाँ शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की आमने सामने टक्कर में मां बेटी की मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल है।मृतक की पहचान टेउसा पंचायत अंतर्गत टेउसा पूरब टोला गांव निवासी सगुफ्ता प्रवीण उम्र 28 साल पति जुबेर आलम एवं
मारिया खातुन उम्र 5 महीने पिता जुबेर आलम के रूप में हुई है ।जबकि जुबेर आलम गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक कमरूल हुदा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की ।वही घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरो शिराज,ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सिंह ,थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के द्वारा घटना को लेकर आवश्यक छानबीन की गई ।

लेकिन पीड़ित परिवार के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया गया। यही नहीं पीड़ित परिवार द्वारा बाइक चालकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज नहीं करवाने की बात कही गई।विधायक कमरूल हुदा ने कहा कि बाइक के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ और वो दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है।

वही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद मोइनुद्दीन ने कहा कि दो बाइक की टक्कर में हादसा हुआ है और महिला एवं बच्ची की मौत हो गई जबकि पति घायल है।मालूम हो कि मृतिका के ससुर नजीर हुसैन ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर किसी भी तरह की कानूनी कारवाई से इनकार किया है

Share this news

Leave a Comment