न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत

एनएच-31 पर जौनियां गांव के समीप हुआ दर्दनाक हादसा।

इलाज के लिए प्राणपुर सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।

फोटो

प्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 मुख्य सड़क पर जौनियां गांव के समीप टेंपो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अमदाबाद थाना क्षेत्र के ऑक्सा टाल गांव निवासी अनिल टुडू की पत्नी अनीता मुर्मू (30) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अनीता मुर्मू अपने पति के साथ बाइक से कटिहार कोर्ट जा रही थीं। इसी दौरान जौनियां गांव के समीप कटिहार की ओर से तेज गति से आ रहे एक गोगो टेंपो और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार अनीता मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही प्राणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गोगो टेंपो और बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर ही परिजनों से पंचनामा बनाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Comment