न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :शराब कांड में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिघलबैंक /मुरलीधर झा

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने को लेकर किशनगंज पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस ने शराब कांड में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त पप्पू साह को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त कोढ़ोबाड़ी थाना कांड संख्या-129/26 में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत वांछित था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पप्पू साह को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Comment