न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

थाना परिसर में दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

मनसाही/कटिहार – थाना परिसर मनसाही में धनतेरस, दीपावली,काली पूजा,गोवर्धन पूजा एवं छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने की। इस मौके पर श्री कुमारी ने कहा कि परिक्षेत्र में शांतिपूर्वक अंधकार पर प्रकाश का पर्व दीपावली धूमधाम के साथ शांतिपूर्वक मनाए किसी भी तरीके की हुड़दंग आतिशबाजी नहीं करेंगे। वहीं थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि धनतेरस,दीपावली,काली पूजा,गोवर्धन पूजा एवं छठ पूजा का आयोजन शुरू हो गया हैं।

सभी लोग अपने घरों में शांतिपूर्वक त्योहार मनाए। प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की अगर लोग हुड़दंग करते हैं,आतिशबाजी करते हैं उनको बक्सा नहीं जाएगा। इसलिए सभी लोग पूजा शांतिपूर्वक मनाए ।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद,मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव,मुखिया दीप नारायण पासवान,मो. तज्जमुल हक,शशि कुमार मंडल,अनवर आलम, अवधेश प्रसाद यादव,बबलू सोरेन,राजद के संतोष कुमार यादव,सरपंच जरीफ,पूर्व सरपंच सवेरा कुमारी,पंचायत समिति सदस्य फुलेश्वर उरांव,रतन कुमार यादव,वार्ड सदस्य लक्ष्मण शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment