कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
प्रखंड के कुर्तूबा इंस्टीट्यूट रुहीया में जिला स्तरीय
मेरे नबी क्विज टैलेंट शो कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कोचाधामन,बहादुरगंज,दिघलबैंक और ठाकुरगंज रेंज के छह-छह बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में असद रजा ने प्रथम,तनजील मोइनी ने द्वितीय और सदफ मोइनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।तीनों प्रतिभागी बच्चे नूरे मदीना चकला मकतब कोचाधामन रेंज से हैं। इस दौरान सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन शिक्षकों को भी विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस संदर्भ में मौलाना खुर्शीद जमाल ने कहा कि
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सीरत-ए-पाक,दीनी ज्ञान एवं बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ावा देना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम में विभिन्न मकातिब के शिक्षक मौजूद थे।