न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फारबिसगंज:दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक, करण कुमार पप्पू बने अध्यक्ष

स्वर्गीय तारकेश्वर प्रसाद भगत व नंदू सिंह को दी श्रद्धांजलि, शांतिपूर्ण आयोजन का लिया संकल्प

फारबिसगंज/अरुण कुमार

माँ भगवती वैष्णो देवी मंदिर सुल्तान पोखर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेम पांडिया ने की।

बैठक की शुरुआत समिति के दो सम्मानित सदस्यों के निधन पर शोकसभा से हुई। करीब एक दशक तक समिति के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय तारकेश्वर प्रसाद भगत एवं वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय नंदू सिंह को सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, पूजा-अर्चना, स्वच्छता समेत अन्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया।

समिति में करण कुमार पप्पू को अध्यक्ष, जबकि अनिल पांडिया, जनार्दन मलाकार, दीपेंद्र रजक और दीपक मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया। तुलालन्द यादव एवं संतोष भगत को सचिव, संजय चौधरी को सह-सचिव तथा सुभाष कुमार रजक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अमन सिंह और छोटू चौधरी को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मनीष शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

पूजा संस्थापक के रूप में दीपेंद्र रजक (भीमा), राज कुमार शर्मा (राजा), छोटू चौधरी, रोहित मंडल, रोहित राय, गोलू और शिवम शर्मा का नाम शामिल किया गया है। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समिति के सदस्यों ने इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति, शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया। समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से तन-मन-धन से सहयोग की अपील की।

Share this news

Leave a Comment