किशनगंज/प्रतिनिधि
ठाकुरगंज थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में नामजद आरोपी नीरज कामती को शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मल्लाहपट्टी ठाकुरगंज का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में दो मामले दर्ज थे। इसमें पहला मामला ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 216/26 की धारा 313 के तहत और दूसरा मामला ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 212/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।