न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अचानक बदला मौसम का मिजाज बदला,तेज आंधी-बारिश से जलजमाव

पेड़ गिरने से तीन घंटे ठप रही बिजली
जलजमाव से राहगीर और वाहन चालक रहे परेशान

रुईधासा मुख्य सड़क समेत कई जगहों पर पेड़ और टहनियां गिरने से विद्युत सेवा रही बाधितसंवाददाता/किशनगंज

संवाददाता/किशनगंज

जिले में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दोपहर करीब 12 बजे के बाद आसमान में अचानक काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।अचानक हुई झमाझम बारिश और आंधी ने जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर शहर के कुछ स्थानों में महज कुछ घंटों की बारिश से शहर के कई प्रमुख इलाके में जलजमाव हो गया।अचानक हुई तेज वर्षा के कारण शहर सहित जिले के कई निचले स्थानों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई।

शहर के मुख्य मार्ग रुईधासा मिशन रोड स्थित काली मंदिर के समीप, रेलवे मालगोदाम रोड, बस स्टैंड ओवर ब्रिज के समीप, धरमगंज और पश्चिमपाली चौक सहित कई इलाकों में सड़क पर पानी जमा हो गया। जलजमाव के कारण राहगीरों, बाइक चालकों और ई-रिक्शा चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ दुकानदारों के अनुसार, हल्की बारिश में भी नाले जाम होने के कारण पानी सड़कों पर फैल जाता है।

तेज आंधी से गिरे पेड़, विद्युत व्यवस्था रही चरमराई

बारिश के साथ आई तेज आंधी के कारण शहर के रुईधासा मुख्य सड़क सहित जिले के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में पेड़ और टहनियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं। इसके चलते शहर की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। रुईधासा और आसपास के इलाकों में तीन से चार घंटे से भी अधिक समय तक बिजली पूरी तरह बाधित रही। बिजली गुल होने से लोगों को पानी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे बिजली कर्मी

बिजली गुल होने और पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीमें हरकत में आईं। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि आंधी के कारण कई जगहों पर तार टूट गए थे और पेड़ की टहनियां गिर गई थीं। विभाग के कर्मी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। क्रेन और कटर की मदद से पेड़ की टहनियों को हटाने का काम शुरू किया गया। टहनियों को हटाकर तारों को दुरुस्त किया जा रहा है, जिसके बाद प्रभावित इलाकों में चरणबद्ध तरीके से बिजली की आपूर्ति बहाल की जा सकी।

Share this news

Leave a Comment