न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पड़ोसी के साथ विवाद के दौरान मारपीट ,जांच में जुटी पुलिस

सागर चंद्रा/ किशनगंज

टाउन थाना क्षेत्र के लहरा फुलवारी में पड़ोसी के बीच उपजे विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस दौरान एक पक्ष के द्वारा लाठी डंडे से पीटाई किये जाने से दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के बाद पीड़ित समीम अख्तर पिता नसीरूद्दीन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में 12 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने गांव के ही शमशाद, बसेरून खातून, सादिक, हयात अली, रूहुल अमीन सहित अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायती के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। लेकिन आरोपी पंचायत में नहीं पहुंचे।

Share this news

Leave a Comment