न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे अधिकारी

प्रतिनिधि/किशनगंज

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर रविवार की सुबह  पूरे किशनगंज जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई गई। पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में विशेष मॉर्निंग वॉक अभियान चलाकर सुरक्षा का जायजा लिया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुबह के समय सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। पुलिस टीम ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी की, ताकि सुबह टहलने निकलने वाले आम नागरिकों और महिलाओं में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि इस अभियान के जरिए सुबह के वक्त सक्रिय रहने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले के सभी थानों की पुलिस को अपने-अपने इलाकों में सतत भ्रमण और कड़ी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Share this news

Leave a Comment