संवाददाता/किशनगंज
जिस प्रेमिका को साथ लेकर युवक सात फेरे लेने के लिए घर से निकला था, वही प्रेमिका बीच सफ़र में ही साथ छोड़ कर फरार हो गई।दरअसल युवक अपनी कथित प्रेमिका के साथ शादी करने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी गया था। लेकिन सिलीगुड़ी पहुंचने के बाद कथित प्रेमिका लापता हो गई।जिसके बाद थक हारकर युवक वापस अपने घर पहुंचा और दोस्तों को युवक ने अपनी आपबीती सुनाई, लेकिन कथित दोस्त भी प्रेमिका की तरह बेवफा निकले और परिजनों के अनुसार दोस्तों ने नाबालिग को कुछ जहरीला पदार्थ खिला दिया।
जिसकी वजह से अब युवक सदर अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहा है । नाबालिग युवक जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का निवासी है परिजनों ने उसके दो दोस्तों पर घुमाने के बहाने बाइक से ले जाने और रास्ते में संदिग्ध नशीला या जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है।
गंभीर हालत में युवक को किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार युवक एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग में सिलीगुड़ी गया था। वहां लड़की उसे छोड़कर कहीं चली गई। इसके बाद विकास वापस अपने घर लौट आया।परिजनों का कहना है कि घर लौटने के बाद दो दोस्त उसके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए और कोई संदिग्ध नशीला या जहरीला पदार्थ खिलाया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
डॉक्टर सुबोजीत दास ने बताया युवक की हालत गभीर है उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। अगले 24 घंटे उसके लिए अहम बताए जा रहे हैं। वही मामले में परिजनों द्वारा थाना में आवेदन देने की बात कही गई है हालांकि अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है।