न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों ने ली शपथ

बिहार /डेस्क

रविवार को बिहार विधान परिषद के नव निर्वाचित 8 सदस्यों ने  शपथ ली। मालूम हो कि सात सदस्यों ने हिंदी में शपथ ली जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने मैथिली भाषा में शपथ ली।


शपथ लेने वाले सदस्यों में पूर्व मंत्री नीरज कुमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदनमोहन झा के अलावा देवेश चन्द्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डा. एनके यादव, प्रो.. नवल किशेार यादव, प्रो. संजय कुमार और केदार पांडेय शामिल थे। 


समारोह में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी , पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित सभी दलों के वरीय नेता समारोह मौजूद थे ।

Share this news

Leave a Comment