न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

वाहन जांच के दौरान 50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

कटिहार- नगर थाना पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने करीब 50.01 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 580 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि ओपी अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बंगाल की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर तस्करी के उद्देश्य से आ रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए ओपी अध्यक्ष पुलिस बल के साथ खनका गली के पास पहुंचे और वहां वाहन जांच अभियान चलाया गया।वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा।

हालांकि पुलिसकर्मियों की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम सुजीत कुमार उम्र (48 )पिता शिवचरण मंडल, निवासी ललियाही थाना सहायक, जिला कटिहार बताया।इसके बाद पुलिस ने विधिवत उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके पास से 50.01 ग्राम स्मैक,एक मोबाइल फोन तथा 580 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद स्मैक का अनुमानित बाजार मूल्य करीब दो से तीन लाख रुपये बताया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment