न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2025 का जनादेश बिहार के विकास और प्रगति के लिए मिला है।

उन्होंने कहा कि भले ही कुछ नेता राज्यसभा चले गए हों, लेकिन बिहार के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन और सहयोग लगातार मिलता रहेगा। बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share this news