न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :भारत – चीन कमांडर लेवल बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति

देश /डेस्क

रविवार को रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि भारत-चीन के बीच 6 नवम्बर को चूशूल में कोर कमांडर स्तर की बैठक का 8वां दौर आयोजित किया गया।

बैठक में दोनों पक्षों ने भारत-चीन के पश्चिमी क्षेत्र  के सीमावर्ती क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा के आसपास असहमति के मुद्दे पर विचारों का स्पष्ट, गहन और सकारात्मक आदान-प्रदान किया।

दोनों पक्षों ने दोनों देशों के नेताओं द्वारा कायम की गई महत्वपूर्ण आम सहमति को शीघ्र लागू करने, अपनी अग्रणी सैन्य टुकड़ियों द्वारा संयम सुनिश्चित करने तथा गलतफहमी दूर करने के बारे में सहमति व्यक्त की।

दोनों पक्षों ने सैन्य एवं राजनयिक माध्यमों से वार्ता एवं संवाद कायम रखने तथा इस बैठक के विचार-विमर्श को आगे बढ़ाने, शेष मुद्दों के निपटारे पर जोर देने के बारे में सहमति व्यक्त की, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में शान्ति एवं अमन को संयुक्त रूप से कायम रखा जा सके। दोनों पक्षों ने जल्द ही बैठक का अगला दौर आयोजित करने के बारे में भी सहमति व्यक्त की।  

Share this news

Leave a Comment