न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :विधान सभा चुनाव में मोर्चा संभालने पहुंचे सेना के जवान ,सभी मतदान केंद्रों पर होगी सुरक्षाबलों कि तैनाती

किशनगंज/संवादाता

 सीमावर्ती किशनगंज जिले में विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी तेज कर दी गई है। चुनाव में असामाजिक तत्व किसी तरह कि कोई गड़बड़ी ना कर पाए उसे लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर  जांच अभियान चलाया जा रहा है ।वहीं शनिवार को  सुरक्षा बलो के जवान भी जिले में पहुंच गए है जिन्हें अलग अलग विधान सभा क्षेत्र में भेजने कि तैयारी प्रशासन के द्वारा कि जा रही है ।

मालूम हो कि जिले में चार विधान सभा क्षेत्र है और सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी ।एसडीपओ अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि सीआरपीएफ कि एक कंपनी पहुंची है जिनके रहने की व्यवस्था की जा रही है साथ ही कहा कि बिहार बंगाल सीमा पर भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ।

गौरतलब हो कि जिले में विधान सभा का चुनाव अंतिम चरण में 7 नवंबर को होना है । लेकिन अभी से ही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है ।एसडीपीओ श्री अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि बिहार बंगाल सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है और हर आने जाने वाले की जांच पुलिस के द्वारा कि जा रही है ।

Share this news

Leave a Comment