न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :केरल भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ कर 48 पहुंची , शवो के निकालने का कार्य जारी

देश/डेस्क

बीते शुक्रवार को केरल के इडुक्की जिले में हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 48 पहुंच चुकी है मालूम हो कि आज पांच और सब मिले हैं जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हो चुकी है ।


जबकि रविवार को मलबे से 17 शव निकाले गए थे। वहीं राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मालूम हो कि भारी बारिश की वजह से राजमाला के चाय बागान मैं काम कर रहे हैं मजदूर जो कि घर बना कर रहे रहे थे भूस्खलन की वजह से दब गए थे ।

जानकारी के मुताबिक  करीब 80 मजदूर दब गए थे ।घटना के बाद से ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम के द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है ।मृतक मजदूरों में अधिकांश तमिलनाडु के रहने वाले बताए जा रहे हैं । 

फोटो साभार इंटरनेट

Share this news

Leave a Comment