न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : क्यो है तेजस्वी यादव आज कल लाइम लाइट में

राजेश दुबे

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के निशाने पर लगातार मुख्य मंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य मंत्री है ।बिहार में चाहे कोरोना का मामला हो या फिर बाढ़ से उपजे हालात का ,तेजस्वी सुर्खियों में बने रहने का कोई मौका नहीं चूक रहे है ।

बिहार में जैसे जैसे विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहा है ,वैसे वैसे नेता प्रतिपक्ष का हमला भी तेज हो चुका है ।गौरतलब हो कि विधान सभा के मॉनसून सत्र में भी तेजस्वी यादव ने सरकार पर कई सवाल दागे थे, और अंग्रेजी में भाषण देने के साथ यह कह कर की अगर समझ नहीं आएगा तो अनुवाद कर देंगे पर सुर्खियां बटोरी थी।वहीं सोमवार को फिर एक बार बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 

75 लाख बिहारवासी बाढ़ से प्रभावित है। 40 लाख प्रवासी श्रमिक बिना काम-धंधे भूखे घर बैठे है। मृत प्रायः स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण लाखों कोरोना पीड़ित भगवान भरोसे है। लगभग 7 करोड़ बेरोजगार है। व्यवसायी त्रस्त है। 15 वर्षीय अमानवीय सुशासनी सरकार गहरी निद्रा में है।

इससे पूर्व तेजस्वी यादव ने रविवार को भी स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे पर तंज कसा था और 6 बिस्तरों वाले आइसीयू का उद्घाटन करने पर कहा था कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए 6 बेड के ICU का (जी हाँ, 6 BED का) उद्घाटन किया और फिर विद्युत शवदाह का।

गौरतलब हो कि तेजस्वी यादव द्वारा लगातार ट्वीट कर सरकार को घेरने की कोशिश जारी है और चुनाव से पहले खूब सुर्खियां बटोर रहे है ।अब उनके ट्वीट का असर बिहार की गरीब और भोली भाली जनता पर कितना पड़ेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल तेजस्वी लाइम लाइट में है ।

Share this news

Leave a Comment