पीड़ित दुकानदार ने पौआखाली थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए दिया आवेदन,पुलिस कर रही मामले की जाँच
किशनगंज/रणविजय
पौआखाली थानाक्षेत्र में अपराधकर्मियों का हौसला इनदिनों सांतवे आसमान पर है।कभी राहजनी तो कभी मोटरसाइकिल की डिक्की से रूपये चुरा लेने तो कभी मोटरसाइकिल और साईकिल की चोरी आदि घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जाने लगा है।दो दिन पूर्व ही थानाक्षेत्र के पांचगाछी रोड में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के डुमरिया शाखा के समीप सीएसपी संचालक की मोटरसाइकिल की डिक्की से अज्ञात उचक्कों के द्वारा एक लाख रूपये नकद चुरा लेने की घटना की चर्चा अभी ठीक से थमा भी नही था कि बीती रात अज्ञात चोरों ने पौआखाली नगर में रसिया रोड स्थित प्लस टू हाईस्कूल के समीप सरफराज आलम के मोबाईल फोन रिपयेरिंग की दुकान में सेंधमारी कर हजारों रूपये मूल्य के वस्तुओं की चोरी कर लिए जाने का मामला शनिवार के दिन प्रकाश में आया है।
उक्त मामलें में पीड़ित दुकानदार सरफराज आलम पिता हमिजुद्दीन,साकिन दगदुभिट्ठा, थाना पौआखाली जिला किशनगंज निवासी ने पौआखाली पुलिस को लिखित शिकायत पत्र देकर मामला दर्ज उपरांत क़ानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है।पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित दुकानदार ने लिखा है कि वह प्रत्येक दिन की तरह शनिवार को जब फिरोज आलम के मकान में स्थित अपनी दुकान में सुबह पहुंचा और उसे खोला तो देखा कि दुकान के ऊपर छत का टीना हटाया हुआ है और अंदर रखे डेक्सटॉप,एचपी प्रिंटर्स मशीन के अलावे आठ से दस पीस रिपयेरिंग वाले मोबाईल फोन जो ग्राहकों के द्वारा रिपेयर के लिए दिया गया था तथा काफी सारे मोबाईल फोन से सम्बंधित कीमती सामान दुकान के अंदर से गायब था जिसे अज्ञात चोरों के द्वारा चुरा लिया गया है।उधर पीड़ित के आवेदन पर पुलिस फ़िलहाल मामले की जाँच में जुटी है।गौरतलब हो कि लगातार घटित अपराधिक घटनाओं से पौआखाली थानाक्षेत्र की जनता और व्यवसायी चोर उचक्कों के कारनामों से भयभीत व चिंतित नज़र आ रहे हैं जो पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती भी है।लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- बिहार के सरकारी अस्पतालों को मिले 783 नए तकनीकी कर्मी, 683 ओटी असिस्टेंट और 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापनापटना:बिहार के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने 783 तकनीकी कर्मियों की पदस्थापना की है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की अनुशंसा के आधार पर 683 ओटी असिस्टेंट … Read more
- हत्याकांड के दो प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, पोठिया पुलिस की कार्रवाईराज कुमार किशनगंज/पोठिया: थाना क्षेत्र के हेकलबाड़ी गांव में मारपीट के बाद इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार … Read more
- बहादुरगंज रजिस्ट्री ऑफिस में चोरी,जांच में जुटी पुलिसबहादुरगंज/निसार अहमद बहादुरगंज स्थित अवर निबंधन कार्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ … Read more
- कैंसर पीड़ित अधेड़ फंदे से लटक कर दी जान,परिजनों का रो रोकर बुरा हालमनसाही /कटिहार -मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा गांव में कैंसर पीड़ित एक अधेड़ ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान (52)श्याम यादव के रूप में हुई है जो कुरेठा गांव के … Read more
- कोढ़ा पहुंचे प्रशांत किशोर का समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत,जनसुराज कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साहकोढा/कटिहार-जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के कोढ़ा पहुंचने पर शुक्रवार को नगर पंचायत कोढ़ा के गेराबाड़ी बाजार चौक पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने … Read more
- सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान को लेकर सड़क पर उतरे डीटीओयातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती जारी कटिहार–सड़क सुरक्षा को मजबूत करने एवं यातायात नियमों के शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने को लेकर जिला परिवहन विभाग की ओर से जिले में विशेष वाहन जांच अभियान … Read more
- कटिहार जिले के 16 अंचलों में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य प्रगति परकटिहार–जिले के सभी 16 अंचलों में विशेष भूमि सर्वेक्षण का कार्य प्रगति पर है।जिला बंदोबस्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 03 अंचल कोढ़ा, फलका एवं कुर्सेला के कुल- 178 राजस्व ग्रामों में विशेष … Read more
- बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का हुआ वितरणकटिहार – कटिहार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 में कोसी बांध के निकट रह रहे वार्डवासियों के बीच बाढ़ की कठिन परिस्थिति में भाजपा जिला महामंत्री सह वार्ड संख्या 41 के निगम पार्षद प्रतिनिधि सौरभ कुमार … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार,राहत कार्य का लिया जायजाबाढ पीडित व विस्थापित और ऊंचे स्थानों पर शरण ले रखे लोगों से मिलकर समस्याओं को जानकारी ली सरकार द्वारा चलायी जा रही राहत बचाव कार्य की धरातलीय जानकारी ली मनिहारी/कटिहार -बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व … Read more
- सितंबर तक आवास पूरा करें, नहीं तो अटक सकती है सरकारी सहायता – नगर आयुक्तनगर निगम का 15 दिवसीय विशेष “आवास पूर्ण महाअभियान” जारी वार्ड 21 के तियरपाड़ा में लाभार्थियों से की गई सीधी बातचीत कटिहार – प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से … Read more
- बाढ़ के पानी से पीसीसी ढलाई सड़क टूटा,दो हजार लोगों का आवागमन हुआ ठपमनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 03 चामा टोला में कारी कोसी बांध से पैक्स अध्यक्ष मो. रज्जाक के घर होते हुए चामापाड़ा तक जाने वाली मुख्य सड़क में जामा मस्जिद मुजफ्फर अली के … Read more
- सहयोग आरटीएमएस पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की नगर आयुक्त ने की समीक्षाकटिहार -नगर निगम कटिहार की ओर नागरिकों की समस्याओं एवं विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर आयुक्त संतोष कुमार कक्ष में आयोजित … Read more
- काली पट्टी बांधकर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शनडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार अपने बांह में काली पट्टी बांधकर शुक्रवार को दायित्व निर्वहन करते देखे गये।इस बाबत उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी संघ के निर्णय के आलोक में जिले के एक … Read more
- 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत,16 बेंचों पर होगा मामलों का निष्पादनकटिहार कोर्ट -आम लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए कल 12 सितंबर को कटिहार व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह … Read more
- डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डेकटिहार – शहर के ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक … Read more
- घरेलू विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट,थाने में दिया आवेदनमनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के एकौना में घरेलू विवाद में एक भाई और उनके पुत्रों ने दूसरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित भाई गंगा पंडित ने मनसाही थाने में … Read more