न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नवादा :करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत ,परिवार में पसरा मातम

नवादा /संवादाता

नवादा जिला के कौआकोल थाना क्षेत्र के जोगाचक गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगाचक गांव निवासी 32 वर्षीय शंकर मांझी बिझो गांव में एक सूखा पेड़ काट रहा था। जहां वह बिजली तार की चपेट में आ गया।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

स्थानीय लोगों द्वारा घायल शंकर को कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया।परन्तु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद कौआकोल पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Share this news

Leave a Comment