न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जम्मू कश्मीर :पुलिस ने दो आतंकी सहित 5 को किया गिरफ्तार,हथियार और आईईडी बरामद

देश /डेस्क

जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है ।मालूम हो कि  हंदवाड़ा में पुलिस ने दो आतंकियों और उनके तीन सहयोगियों को दबोचा है। ये पांचों आतंकी संगठन अल-बदर से जुड़े हुए थे। इनके पास से सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद किए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ  पुलिस और सेना की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन में पुलवामा जिले के कामराजपोरा क्षेत्र में एक बगीचे से IED सामग्री बरामद की गई है ।

Share this news

Leave a Comment