न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

असम :पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओ का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास ,बोले अब दिसपुर से दिल्ली दूर नहीं है ,अब दिल्ली आपके दरवाजे पर खड़ी है

देश/असम

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज असम में तीन हजार करोड़ से अधिक की योजनाओ का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है ।असम पहुंचे पीएम मोदी का मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने धेमाजी के सिलापाथर में स्वागत किया उसके बाद उन्होने इंडियन ऑयल की बोंगाईगांव रिफाइनरी में इंडमैक्स इकाई, डिब्रूगढ़ के मधुबन में ऑयल इंडिया लिमिटेड के सेकेंडरी टैंक फार्म और तिनसुकिया के मकुम के हेबड़ा गांव में एक गैस कंप्रेशर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया।






पीएम मोदी ने इस मौके पर एक सभा को भी संबोधित किया और कहा कि नॉर्थ बैंक में भरपूर सामर्थ्य होने के बावजूद पहले की सरकारों ने इस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया। यहां कनेक्टिविटी, अस्पताल, शिक्षा के संस्थान, उद्योग पहले की सरकारों की प्राथमिकता में नज़र ही नहीं आ रहे थे ।

पीएम ने कहा आज असम को 3,000 करोड़ से ज़्यादा के ऊर्जा और शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का एक नया उपहार मिल रहा है ।उन्होंने कहा कि मछली पालन पर विशेष जोर देते हुए हमारी सरकार मछली पालन से जुड़ा एक अलग मंत्रालय काफी पहले बना चुकी है। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए जितना आज़ादी के बाद से खर्च नहीं हुआ, उससे ज़्यादा अब हमारी सरकार खर्च कर रही है ।






प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक देश में राज किया उन्होंने दिसपुर को दिल्ली से बहुत दूर मान लिया। इस सोच की वजह से असम का बहुत नुकसान हुआ। लेकिन अब दिल्ली दूर नहीं है, दिल्ली आपके दरवाजे पर खड़ी है ।इस मौके पर उन्होंने चाय श्रमिको के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया और एक साथ इतनी योजनाओ का उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिए बधाई दी ।

पीएम ने कहा आत्मनिर्भर असम बनाने के लिए, भारत के निर्माण में असम के योगदान के लिए, हरेक असमवासी के कल्याण के लिए आज जो अनेक योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, उसके लिए मैं एक बार फिर आप सबको बधाई देता हूं।मालूम हो कि आज पीएम बंगाल के हुगली में भी कई योजनाओं का उद्घाटन करने वाले है ।






Share this news

Leave a Comment