सेवा संकल्प अभियान को लेकर दो दिवसीय अररिया प्रवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
फारबिसगंज/बिपुल विश्वास
सेवा संकल्प अभियान को गति देने के उद्देश्य से बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर अररिया पहुंचे। फारबिसगंज पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग-27 स्थित रामपुर के समीप भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। भाजपा नेता प्रवीण कुमार, नगर मंत्री विपिन जायसवाल, अरुण निराला, सुनील साह, गोपाल साह, अमित कुमार, मो. सैय्यद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे नेता हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों का सेवा कार्यकाल पूरा किया है। इसी उपलब्धि को केंद्र में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 17 सितंबर को हर घर और हर बूथ पर आशीर्वाद का दीप जलाया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के स्नेह और आशीर्वाद को व्यक्त किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।