न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :जहान अली मस्तान स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन को लेकर किया गया बैठक

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित जहान अली मस्तान स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को यूथ क्लब टेढ़ागांछ के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना है। जिसको लेकर जहां अली मस्तान क्रिकेट स्टेडियम में यूथ क्लब टेढ़ागांछ के सदस्यों ने टूर्नामेंट को सफल कराने को लेकर बैठक आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से यूथ क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का अध्यक्ष अकमल समसी सचिव मुखिया तस्नीम अतहर एवं कोषाध्यक्ष मुखिया प्रत्याशी शहजाद आलम और शाहनवाज आलम एवं फारुख आलम व पन्नालाल शर्मा बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हुए।






ज्ञात हो कि यूथ क्लब टेढ़ागांछ द्वारा 16 फरवरी से महासंग्राम शुरू होगा जिसमें विजेता टीम को पल्सर बाइक और उपविजेता टीम को टीवीएस स्पोर्ट बाइक मैन ऑफ द सीरीज के रूप में फ्रीज दिया जाएगा। ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित किया जायेगा जिसकी सारी तैयारियां कमेटी के द्वारा पूरी हो चुकी हैं। कमेटी के सदस्यों ने बताया की जिला स्तर क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेकर अपने किस्मत को आजमाएगी और वही पड़ोसी देश नेपाल के भी कई टीम टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं।






Share this news

Leave a Comment