न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :शिक्षिका के आकस्मिक निधन से पसरा मातम ,लोगो ने जताया दुख

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धाधर में पदस्थापित तालमी मरकज सीरीसबा के आकस्मिक निधन से शिक्षकों व छात्र छात्राओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप दास ,अखलाक रब्बानी, ज्ञानचंद राय,खगेश्वर बसाक,शिक्षिका बुलबुली नाज,केआरपी सुभाष चन्द्र दास,सीआरसी सुधीर कुमार,शिक्षक प्रकाश हरिजन, पूर्व जिला परिषद सौकत अली, पूर्व जिला परिषद खुशो देवी आदि लोगों के तरफ से आकास्मिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक जताया गया।






शिक्षिका सीरीसबा एक कर्तव्य निष्ठ महिला थी ।समाज में घर -घर जाकर असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने का काम किया। मध्य विद्यालय बेणुगढ़ बुथ नमबर 84 क्षेत्र अन्तर्गत वर्तमान में बीएलओ पद पर भी कार्यरत थी मतदाता जागरूकता अभियान अन्तर्गत मतदाताओं को जागरूक करने का काम भी निष्ठा पूर्वक किया है।जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।जैसे हीं उनके आकास्मिक निधन की बात मतदाताओं के बीच पहूँची मतदाताओं के बीच शोक का माहौल है।परिवार जनों व शुभचिंतकों का रो रोकर बुरा हाल है।उनकी आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को संतावना देने के लिए टेढ़ागाछ के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक छात्र छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धांजलि दी वहीं सैकड़ों की संख्या में मतदाताओं व शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन कर अंतिम यात्रा में भाग लिया।






Share this news

Leave a Comment