न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : जुगाड वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत

किशनगंज /पोठिया/इरफान

सोमवार को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरबाड़ी इस्लामपुर सड़क स्थित सुभानी टोला में जुगाड़ गाड़ी की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जानकरी के अनुसार यह सड़क हादसा उस समय हुआ जब सुभानी टोला के निकट सड़क किनारे खेल रहे बच्चें में से सुभनी टोला निवासी हेदर अली के पुत्र बाबुल ( 7 ) सड़क पार हो रहा था ।

इसी क्रम में तेज गति से आ रही एक जुगाड़ गाड़ी से टकरा गया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है घटना स्थल से जुगाड़ गाड़ी चालक जुगाड़ गाड़ी लेकर फरार हो गया है।घटना के बाद परिवार के ऊपर गम का पहाड़ टूट पड़ा है ।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Share this news

Leave a Comment